• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

युवराज सिंह की वापसी पर ये है सौरव गांगुली की राय

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने युवराज सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला के लिए टीम में चुने जाने को सही ठहराया। चयनतकर्ताओं ने इग्लैंड के खिलाफ युवराज को एकदिवसीय और टी20 टीम में जगह दी है। गांगुली ने कहा, यह अच्छी बात है कि युवराज को दोनों प्रारूपों में टीम में जगह मिली है। मैं आश्वस्त हूं कि वे रन बनाएंगे और सफल रहेंगे। विराट कोहली को टीम की कमान सौंपने पर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने कहा, वे एकदिवसीय और टी20 में एमएस धोनी के सही उत्तराधिकारी हैं। वे धोनी की तरह ही शानदार होंगे, इसमें कोई शक नहीं है। धोनी ने बुधवार को सभी को हैरान करते हुए एकदिवसीय और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए चयनकर्ताओं ने कोहली को टीम का नया कप्तान बनाया है। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
द्रविड़ ने कहा, धोनी को इस बात में लगेगा थोड़ा समय

[@ वर्ष 2016 : T20 में नं.1 बल्लेबाज रहे कोहली, टॉप-10 में एक और भारतीय]

यह भी पढ़े

Web Title-Sourav Ganguly reaction about Yuvraj Singh comeback in team india
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sourav ganguly, yuvraj singh, comeback, team india, t20, odi, india vs england, rahul dravid, ms dhoni, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved