• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अभ्यास मैच : भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा

मुंबई। यहां के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुरुवार को दूसरे अभ्यास मैच में भारत ए ने इंग्लैंड एकादश को 62 गेंदों पहले छह विकेट से हरा हिसाब बराबर कर दिया। भारत ए पहला अभ्यास मैच तीन विकेट से हार गया था। आज भारत ए को 283 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 39.4 ओवर में पा लिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे (91) शतक से चूक गए, जबकि शेल्डन जैक्सन (59) व विकेटकीपर ऋषभ पंत (59) ने अर्धशतक जमाए। रहाणे ने 83 गेंदों पर दस चौके व एक छक्का लगाया। जैक्सन की 56 गेंदों की पारी में सात चौके और पंत की 36 गेंदों की पारी में आठ चौके व दो छक्के शुमार रहे। रहाणे व जैक्सन ने पहले विकेट के लिए 119 और रहाणे व पंत ने दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। अंत में सुरेश रैना ने 34 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 45 व दीपक हुड्डा ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए। ईशान किशन पांच रन पर नाबाद लौटे। डेविड विली, जैक बॉल, आदिल रशीद व मोईन अली ने 1-1 विकेट लिया। अब दोनों देशों के बीच 15 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी।

[@ वर्ष 2016 : भारत ने जीते सर्वाधिक T20 मैच, देखें हर टीम का रिपोर्ट कार्ड]

यह भी पढ़े

Web Title-Second practice match between india a and england eleven in mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: second practice match, india a, england eleven, mumbai, ajinkya rahane, eoin morgan, jonny bairstow, alex hales, parvez rasool, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved