नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण ने देश में खेलों के विकास के लिए खेलों के तकनीकी पहलुओं पर शोध और विकास कार्यक्रम चलाने के लिए दुनिया में विख्यात बर्मिघम विश्वविद्यालय से करार किया है। [@ लोकेश राहुल ने खेली 199 रन की पारी, फिर भी इन 9 भारतीयों से रहे पीछे]
इस समझौते के तहत बर्मिघम विश्वविद्यालय के खेल विशेषज्ञ साई में शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इसका लाभ भारत में खेल प्रशिक्षकों और खेल वैज्ञानिकों को मिलेगा।
बर्मिघम विश्वविद्यालय के उप-कुलपति रॉबिन मेसन ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में इस साझेदारी पर विस्तार से जानकारी दी।
बकौल रॉबिन भारत सरकार खेल के विकास पर जोर दे रही है और साई की मदद से विश्व खेल जगत में भारत की स्थिति मजबूत करने के लिए निवेश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बर्मिघम विश्वविद्यालय दुनिया को कई ओलम्पिक पदक विजेता देने के लिए मशहूर है, जिनमें लिली ओस्ले का नाम भी शमिल है। लिली इसी वर्ष रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्रिटिश महिला हॉकी टीम का हिस्सा रहीं।
एबी डिविलियर्स ने विराट से पहली मुलाकात के बारे में कहा..'मुझे लगा वह काफी घमंडी हैं'
नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार
मियामी ओपन: सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में
Daily Horoscope