• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

गोद लिए गांव के विकास पर सचिन ने जताई खुशी

नेल्लोर। महान भारतीय बल्लेबाज और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने अपने गोद लिए गांव पुट्टमराजु कांडरिका में हुई प्रगति पर खुशी जाहिर की है। यह गांव आंध्र प्रदेश के नल्लोर जिले में स्थित है। सचिन ने बुधवार को दो साल पहले गोद लिए इस गांव का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के फंड से पूरे हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों की कुल लागत 2.79 करोड़ रुपए रही। एक सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन के बाद सचिन ने कहा, मैं गांव में हुई इस प्रगति से बहुत संतुष्ट हूं। सचिन ने इस दौरान गांव के युवाओं में क्रिकेट किट बांटी और गांव के विकास के संदर्भ में कई परिवारों से चर्चा भी की। उन्होंने इस चर्चा में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत पहल को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात पर भी जोर दिया। यह भी पढ़े : विराट कोहली के 2000 रन पूरे, ये हैं शीर्ष 10 बल्लेबाज
यह भी पढ़े : इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे हैं विराट कोहली

यह भी पढ़े

Web Title-Sachin Tendulkar is happy with progress in adopted village Puttamrajuvari Kandriga in Andhra Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin tendulkar, adopted village, puttamrajuvari kandriga, andhra pradesh, adam voges, australia, debbie hockley, new zealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved