• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

रणजी ट्रॉफी : मुंबई ने उत्तर प्रदेश को दी मात

मैसूर। मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के मुकाबले में बुधवार को उत्तर प्रदेश को 121 रनों से हरा दिया। श्रीकांत दत्ता नरसिम्हा राजा वाडेयार स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश को जीत के लिए चौथी पारी में 295 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 173 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मैच से मुंबई को पूरे छह अंक मिले हैं और वह ग्रुप-ए में नौ टीमों की तालिका में 25 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर और मजबूत हो गया। उत्तर प्रदेश ने मैच के चौथे एवं अंतिम दिन बुधवार को अपने तीसरे दिन के स्कोर 43 रनों पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज शिवम चौधरी (50) ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह आदित्य धुमल की गेंद पर पवेलियन लौट गए। धुमल ने तीसरे दिन नाबाद लौटे उत्तर प्रदेश के दूसरे बल्लेबाज समर्थ सिंह (42) को अर्धशतक भी पूरा नहीं करने दिया और 105 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के जाने के बाद मुंबई के गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे और उत्तर प्रदेश की पूरी टीम लक्ष्य हासिल करने से पहले ही पवेलियन लौट चुकी थी। धुमल ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। विशाल डाभोलकर ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया जबकि शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। मुंबई ने अपनी पहली पारी में सूर्यकुमार यादव (99) की संघर्ष पूर्ण पारी की बदौलत 233 रन बनाए थे जबकि उत्तर प्रदेश अपनी पहली पारी में 225 रन बना सका। सूर्यकुमार ने दूसरी पारी में भी 90 रनों की अहम पारी खेली और टीम को 286 के स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचा कर्नाटक

यह भी पढ़े : जानें, सचिन ने एडम गिलक्रिस्ट को कैसे चौंकाया
यह भी पढ़े : इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे हैं विराट कोहली

यह भी पढ़े

Web Title-Ranji Trophy : Mumbai beat Uttar Pradesh by 121 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranji trophy, mumbai, uttar pradesh, 121 runs, suryakumar yadav, karnataka, rajasthan, railway, vadodra, odisha, assam, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved