• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

PCB ने इन दो दिग्गजों को नहीं किया करारबद्ध

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद आफरीदी और ऑफ स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को 2016-17 सीजन के लिए अपने केंद्रीय करार में शामिल नहीं किया है। आफरीदी इससे पहले ए-कैटेगरी में थे जबकि अजमल बी-कैटेगरी में करारबद्ध थे। पीसीबी ने कहा है कि चार अलग वर्गों में 30 खिलाडिय़ों को करारबद्ध किया गया है। ए कैटेगरी में टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक, सीमित ओवरों के कप्तान अजहर अली और टी-20 कप्तान सरफराज अहमद शामिल हैं। इस वर्ग में मोहम्मद हफीज, यूनुस खान, शोएब मलिक और यासिर शाह को भी जगह मिली है जबकि बी-कैटेगरी में वहाब रियाज, राहत अली, असद शफीक और मोहम्मद आमिर शामिल हैं। तीसरे वर्ग में मोहम्मद इरफान, समी असलम, बाबर आजम, हसन अली जैसे खिलाड़ी हैं जबकि चौथे वर्ग में अनवर अली, मोहम्मद असगर, अहमद शहजाद, शारजील खान और सोहैल खान जैसे खिलाड़ी हैं। हफीज के एक्शन की जांच रिपोर्ट आनी बाकी

यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :धोनी ने इन दो पर फोड़ा हार का ठीकरा!

यह भी पढ़े

Web Title-PCB not give contract to Shahid Afridi and Saeed Ajmal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pcb, contract, shahid afridi, saeed ajmal, pakistan cricket board, mohammad hafeez, viv richards, misbah ul haq, pakistan, west indies, uae, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved