नई दिल्ली। रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की बैडमिंटन स्टार कैरोलीना मारिन को बुधवार को हैदराबाद हंटर्स ने प्रो बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे संस्करण के लिए 61.5 लाख रुपए में खरीदा। मारिन पीबीएल-2 की नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। दक्षिण कोरिया की महिला खिलाड़ी सुंग जी ह्यून दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें मुंबई रॉकेट्स ने 60 लाख रुपए में खरीदा।
डेनमार्क के धुरंधर पुरुष खिलाड़ी जैन ओ जोर्गेनसेन पर तीसरी सबसे बड़ी बोली लगी। उन्हें 59 लाख रुपए में दिल्ली एसर्स ने अपने साथ शामिल किया। रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की दूसरे नंबर की महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु पर हालांकि अपेक्षा से काफी कम बोली लगी। उन्हें चेन्नई स्मैशर्स ने 39 लाख रुपए की सफल बोली लगाते हुए अपने क्लब में शामिल किया। सिंधु ने ओलंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़े :इन दो खिलाडियों के लिए दुखी थे कुंबले
यह भी पढ़े :इन 6 की जमात में शामिल हो सकते हैं कोहली
आईपीएल 2022 - राजस्थान ने लखनऊ को 24 रन से हराया, बोल्ट बने 'मैन ऑफ द मैच'
भारत ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहला थॉमस कप जीता
साइमंड्स की मौत पर क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर
Daily Horoscope