• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

एटीपी रैंकिंग : नोवाक जोकोविक शीर्ष पर कायम

मेड्रिड। सर्बिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। जोकोविक के 12,900 अंक हैं। शंघाई मास्टर्स में स्पेन के रॉबटरे बाउतिस्ता आगुट से सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्हें 640 अंकों का नुकसान हुआ था। ग्रेट ब्रिटेन के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे ने शंघाई ओपन का खिताब अपने नाम कर 640 अंक हासिल किए। वह दूसरे स्थान पर कायम हैं। मरे के 10485 अंक हैं।

स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका (5,820) तीसरे, कनाडा के मिलॉस राओनिक (4,690) चौथे, जापान के केई निशिकोरी (4,650) पांचवें, स्पेन के राफेल नडाल (4,380) छठे, फ्रांस के गेल मोनफिल्स (3,815) सातवें, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (3,720) आठवें, चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख (3,300) नौवें और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम (3,250) दसवें स्थान पर हैं।

सिबुल्कोवा ने जीता लिंज ओपन खिताब


यह भी पढ़े

Web Title-Novak Djokovic retains top position in atp ranking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: novak djokovic, top position, atp ranking, andy murray, serena williams, dominika cibulkova, tennis news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved