• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

मुंबई की नजर 42वीं बार रणजी खिताब जीतने पर

इंदौर। मौजूदा चैम्पियन मुंबई मंगलवार को होल्कर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुंबई की नजर अपने 42वें रणजी ट्रॉफी खिताब को हासिल करने पर होगी। मुंबई की टीम 45 बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना चुकी है और 41 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है। मुंबई अंतिम बार 1990-91 में हरियाणा से फाइनल में हारी थी। वह इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

गुजरात की टीम ने 1950-51 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। उसकी कोशिश अपना पहला खिताब जीतने की होगी। गुजरात की टीम इस मैच में मुंबई को कड़ी टक्कर दे सकती है। उसने इस पूरे सत्र में खेल के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सत्र में पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने वाली गुजरात ऐसे ही प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai is eying 42nd ranji trophy title, will play final against Gujarat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, 42nd ranji trophy title, final, gujarat, parthiv patel, aditya tare, jasprit bumrah, priyank panchal, shardul thakur, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved