• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज ही के दिन धोनी ने दिलाया था वर्ल्ड कप, 7 साल बाद मिला पद्म भूषण

MS Dhoni walked like an army man to receive Padma Bhushan - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने धोनी को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित धोनी सेना की पोशाक में पद्म भूषण सम्मान लेने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। खास बात यह है कि धोनी की कप्तानी में 7 साल पहले आज ही के दिन यानी 2 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 में श्री लंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इसी दिन आज उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया। धोनी के अलावा क्यू (बिलियर्ड्स) खिलाड़ी पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। धोनी को इससे पहले 2007 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, जबकि 2009 में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री दिया गया। धोनी की तरह आडवाणी भी अपने खेल में काफी सफल रहे हैं और उन्होंने 2006 और 2010 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते। महेंद्र सिंह धोनी से पहले 10 क्रिकेटरों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, कपिल देव, सुनील गावसकर, राहुल द्रविड़, चांदू बोर्डे, प्रफेसन डीबी देवधर, सीके नायुडू, लाला अमरनाथ, राजा भालेंद्र सिंह और विजय आनंद को यह सम्मान मिल चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni walked like an army man to receive Padma Bhushan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: padma bhushan, president, ram nath kovind, padma bhushan award, army man, ms dhoni, civil investiture ceremony-ii, rashtrapati bhavan, new delhi, former india cricket team captain, mahendra singh dhoni, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved