• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस दिग्गज का ईडन वनडे के दौरान होगा सम्मान

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ईडन गार्डंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे व अंतिम एकदिवसीय मैच में महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित करेगा। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह ही सभी को हैरान करते हुए भारत की एकदिवसीय और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

धोनी के बाद विराट कोहली को टीम का कप्तान चुना गया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है जिसका आखिरी मैच 22 जनवरी को ईडन में खेला जाएगा। श्रृंखला का पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। मुंबई में मंगलवार को हुए अभ्यास मैच में आखिरी बार इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे धोनी ने नाबाद 68 रन बनाए।

हालांकि भारतीय टीम यह मैच जीत नहीं सकी। सीएबी के अधिकारी के मुताबिक धोनी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। धोनी की ही कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप पर कब्जा जमाया था। उन्हीं की कप्तानी में टीम टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने में सफल हुई।

प्रशंसक ने छूए धोनी के पैर

[@ वार्नर के टेस्ट में 5000 रन पूरे, ये 10 हैं सबसे तेज बल्लेबाज]

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni to be honored during eden gardens odi against England
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, honored, eden gardens odi, england, team india, former captain dhoni, world cup, braborne stadium, india a, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved