नई दिल्ली। भारत की वनडे और टी20 टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारत ए के लिए दोनों अभ्यास मैच खेल सकते हैं। ये अभ्यास मैच 10 और 12 जनवरी को मुंबई में होंगे। धोनी ने अपना अंतिम वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वे मैदान पर लौट सकते हैं।
वर्ष 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। झारखंड की टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने यह बात साफ करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वे झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वे पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
रणजी के अधूरे मैच नहीं होंगे पूरे
# सचिन ने इसलिए दिया इन 3 जोडियों का उदाहरण
भारत की जीत पर लगा बधाइयों का तांता, बीसीसीआई ने दिया 5 करोड़ का बोनस
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा भारत
भारत ने गाबा में आस्ट्रेलिया को 32 साल में पहली बार हार को मजबूर किया
Daily Horoscope