• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

अंतिम वनडे के लिए ऐसा बोले गुप्टिल

रांची। न्यूजीलैंड यहां खेले गए चौथे वनडे में भारत के खिलाफ 19 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 से बराबरी पर आ गया है। धर्मशाला में पहला वनडे भारत 6 विकेट से, दिल्ली में दूसरा वनडे न्यूजीलैंड 6 रन से और मोहाली में तीसरा वनडे भारत 7 विकेट से जीता था। अंतिम वनडे 29 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल जीत के हीरो रहे। गुप्टिल ने कहा है कि पांचवे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में कीवी टीम अब पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और सीरीज कब्जाने के लिए जोर लगाएगी। गुप्टिल ने यहां संवाददाता सम्मलेन में कहा कि रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर टीम को जीत मिली और इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यहां का विकेट धीमा था और गेंदबाजी के लिए भी यह कठिन विकेट था। गुप्टिल ने 12 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
धोनी ने किया मध्यमक्रम का बचाव

यह भी पढ़े :धोनी के सैकंड डाउन उतरने पर ऐसा बोले गांगुली
यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10

यह भी पढ़े

Web Title-Martin Guptill talks about last odi against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: martin guptill, last odi, india, new zealand, team india, - kiwi team, ms dhoni, vizag odi, odi series, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved