• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

चेन्नई ओपन : सिलिक सहित ये खिलाडी लेंगे हिस्सा

चेन्नई। भारतीय सरजमीं पर दुनिया के शीर्ष टेनिस सितारों से सजा एशिया का सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट चेन्नई ओपन अपने 22वें संस्करण से अगले वर्ष का शानदार आगाज करने के लिए तैयार है। एयरसेल चेन्नई ओपन के 22वें संस्करण में स्पेन से चार, रूस के तीन, ब्राजील और क्रोएशिया के दो-दो टेनिस सितारों ने खेलने की हामी भर दी है। इस बार टूर्नामेंट में क्रोएशिया के मारिन सिलिक को शीर्ष वरीयता दी गई है। सिलिक के अलावा चेन्नई ओपन में हिस्सा लेने की जिन अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों ने हामी भरी है, उनमें स्पेन के रॉबटरे बातिस्ता आगुट, स्पेन के ही 27वीं विश्व वरीयता प्राप्त अल्बर्ट रामोस-विनोलास, स्लोवाकिया के मार्टिन क्लीजान और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक शामिल हैं। इनके अलावा स्पेन के ही टॉमी रॉबडरे और रूस के मिखाईल यूझ्नी के भी भारत आने की संभावना है। एयरसेल चेन्नई ओपन टूनार्मेंट के निदेशक टॉम एनियर के मुताबिक, इस बार हमारे पास काफी दमदार खिलाड़ी हैं।
रविचंद्रन अश्विन बने नं.1 गेंदबाज, देखें टॉप-10

यह भी पढ़े

Web Title-Marin Cilic and many other star international players will participate in chennai open tennis tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: marin cilic, croatia, star international players, chennai open tennis tournament, ramkumar ramanathan, roberto bautista agut, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved