• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रतिबंध समाप्ति के बाद फिर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत बनेंगी शारापोवा

संयुक्त राष्ट्र। रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा खुद पर लगा प्रतिबंध समाप्त होने के बाद एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत के रूप में नजर आएंगी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी। शारापोवा पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के कारण लगी पाबंदी अगले साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगी।
बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र अब शारापोवा के साथ तय समय पर उनकी भूमिका के बारे में चर्चा का इंतजार कर रहा है।
शारापोवा ने मार्च में स्वीकार किया था कि उन्होंने जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान ‘मेल्डोनियम’ दवा का सेवन किया था। इस दवा को इस साल विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित दवा की सूची में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़े : स्टुअर्ट ब्रॉड खेल रहे 100वां टेस्ट, ये 9 हैं कतार में

यह भी पढ़े :इस हरफनमौला ने क्रिकेट को कहा अलविदा

यह भी पढ़े

Web Title-Maria Sharapova to return as UN goodwill ambassador
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maria sharapova, un goodwill ambassador, tennis star , sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved