लखनऊ। बेल्जियम को फाइनल में 2-1 से हराकर रविवार को जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम के कप्तान हरजीत सिंह ने कहा कि यह खिताब पिछले कुछ वर्षों से टीम द्वारा की गई अथक मेहनत और तैयारियों का नतीजा है। घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच के दौरान बेल्जियम पर हावी रही। [@ इस मामले में पहले स्थान पर आए विराट कोहली, ये हैं टॉप-10]
भारत ने गुरजंत सिंह और सिमरनजीत सिंह के दो शानदार फील्ड गोलों की बदौलत बेल्जियम को 2-1 से हराते हुए 15 वर्ष के अंतराल के बाद दोबारा जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह साधारण खेल के तरफदार हैं और उसी तर्ज पर भारतीय टीम ने अविजित रहते हुए विश्व कप खिताब जीता। खिताब जीतने के बाद कप्तान हरजीत सिंह ने कहा कि यह एक शानदार जीत है और हम इसके हकदार थे।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope