• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

नॉर्थईस्ट को बराबरी पर रोक अजेय है ये टीम

नई दिल्ली। दिल्ली डायनामोज ने शनिवार को अपने घर में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोककर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन में अब तक अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है। बराबरी के इस मैच से हासिल एक अंक की बदौलत नॉर्थईस्ट ने कुल 10 अंकों के साथ खुद को शीर्ष पर मजबूत किया वहीं दिल्ली की टीम पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल पहले हाफ में दिल्ली ने किया, जबकि नॉर्थईस्ट ने बराबरी का गोल 51वें मिनट में किया। इन गोलों से पहले और बाद में दोनों टीमों के बीच आगे निकलने की जबरदस्त होड़ लगी। इस क्रम में पूरे मैच में कुल 8 पीले कार्ड दिखाए गए। इनमें से पांच पहले और तीन दूसरे हाफ में दिखाए गए। इस सीजन में पीले कार्ड के मामले में यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Dynamos played draw against Northeast United FC in ISL-3
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi dynamos, northeast united fc, isl-3, indian super league, football news in hindi, soccer, atletico de kolkata, fc goa, ajay jairam, badminton, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved