• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल : पदक से चूकीं भारतीय निशानेबाज सानिया शेख, मिला...

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय निशानेबाज सानिया शेख यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन निशानेबाजी की स्कीट स्पर्धा में पदक से चूक गईं। क्वालीफिकेशन दौर में दूसरे पायदान पर रहने वालीं सानिया शेख ने फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया और पदक से चूक गईं। सानिया ने फाइनल में अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत में उन्हें कुल 32 अंकों से ही संतोष करना पड़ा। फाइनल में तीसरे पायदान पर रहने वाली साइप्रस की पनागियोटा आंद्रेउ ने कुल 40 अंक अर्जित किए। इस स्पर्धा का रजत पदक इंग्लैंड की एंबर हिल को मिला जबकि स्वर्ण पदक साइप्रस की ही एंड्री एलेफ्थेरियु ने जीता। हिल ने 49 और एलेफ्थेरियु ने 52 अंक अर्जित किए। बेलमोंट शूटिंग सेंटर में आयोजित इस स्पर्धा में हालांकि, महेश्वरी चौहान क्वालीफिकेश दौर से भी आगे नहीं बढ़ पाईं और स्पर्धा से बाहर हो गईं। सानिया ने क्वालिफिकेशन दौर में कुल 71 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018 : Saniya Shaikh misses medal in shooting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, saniya shaikh, shooting, indian shooter saniya shaikh, commonwealth games, gold coast, australia, manjeet singh, cycling, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved