• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को रौंदा

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत ने गुरुवार को कैरारा स्पोटर्स एरेना-2 में मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात दी। भारत को गुरुवार को ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। मुकाबले के पहले मैच में मिश्रित युगल में भारत के प्रणव चैरी चोपड़ा और रुतविका गडे का सामना श्रीलंका के सचिन दियास और थिलिनि प्रामोडिका हेंडाहेवा से था। भारतीय जोड़ी ने अपने विपक्षी को 21-15, 19-21, 22-20 से मात देते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया। श्रीलंकाई जोड़ी ने हालांकि भारतीय जोड़ी को अच्छी टक्कर दी, लेकिन वो लय को बनाए रखने और कुछ अपनी गलतियों के कारण मैच हार गईं। दूसरा मुकाबला पुरुष एकल वर्ग में था जिसमें भारत के किदाम्बी श्रीकांत और श्रीलंका निकुला करुणारत्ने कोर्ट पर थे। भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से 21-16, 21-10 से मैच अपने नाम कर मुकाबले में भारत को 2-0 से आगे कर दिया। सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल के अगले मुकाबले में श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने और वुवेंका गूनथिलेका के सामने उतरे और 21-17, 21-14 से मुकाबला जीत ले गए। अगला मुकाबला महिला एकल वर्ग में था जिसमें भारत की साइना नेहवाल कोर्ट पर थीं। विश्व की इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रीलंका की मधुशिका दिलरुक्शी बेरूवेलागे को मात देने में कोई भी परेशानी नहीं हुई। साइना ने यह मैच 21-8, 21-4 से अपने नाम किया। आखिरी मैच महिला युगल का था जिसमें अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी को थिलिनि तथा काविडि सिरिमानागे से भिडऩा था। भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में भी श्रीलंका पर हावी रही और 21-12, 21-14 से मैच जीत मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CWG 2018 : India beat Sri Lanka in mixed team badminton team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cwg 2018, india, sri lanka, mixed team badminton team, commonwealth games, gold coast, australia, saina nehwal, table tennis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved