• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CWG: मनु ने साधा गोल्ड पर निशाना, भारत की झोली में आया छठा स्वर्ण, सिद्धु को रजत

Commonwealth Games 2018: Manu Bhaker wins shooting gold, Heena Sidhu silver - Sports News in Hindi

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया)। हरियाणा की 16 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने करियर के पहले राष्ट्रमंडल खेलों में ही सोना जीतकर अपनी क्षमता साबित कर दी है। गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया और साथ ही रिकॉर्ड भी कायम किया। इसी स्पर्धा में दिग्गज निशानेबाज हीना सिद्धू ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 16 वर्षीया मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं हीना ने 234 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। मनू ने इसी साल मेक्सिको के ग्वाडलहारा में आयोजित हुई आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की सबसे युवा निशानेबाज बनीं। भारत की यह किशोर निशानेबाज केवल निशानेबाजी में नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी माहिर हैं। वह मुक्केबाजी, टेनिस और स्केटिंग में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। भारत की अनुभवी महिला निशानेबाज की बात की जाए, तो सिद्धू ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में इसी स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था। साल 2014 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित महिला निशानेबाज ने पिछले साल राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commonwealth Games 2018: Manu Bhaker wins shooting gold, Heena Sidhu silver
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2018 commonwealth games, manu bhaker, shooting, gold, heena sidhu, silver, commonwealth games 2018, cwg 2018, indian shooter, 21st commonwealth games, cwg, gold medal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved