• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

राष्ट्रमंडल खेल : चैंपियन मिशेल को मिलेगी सिंधु-सायना से चुनौती

रिकॉर्ड पांचवें स्वर्ण के लिए उतरेंगे ली चोंग वेई मलेशिया के सबसे सफल पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ली चोंग वेई बुधवार से यहां शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड पांचवीं बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे। 35 साल के वेई ने 2006 में मेलबोर्न में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण, 2010 में हुए दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और फिर 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वेई अगर यहां भी व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हैं तो वे राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाले मलेशियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। लगभग 199 सप्ताह तक नंबर-1 रहे वेई का यह आखिरी राष्ट्रमंडल खेल होगा और वे चाहेंगे कि वे इसमें इतिहास रचें। वेई ने कहा, मेरे ऊपर 100 प्रतिशत दबाव है लेकिन मैं चाहूंगा कि यहां दो स्वर्ण पदक जीतूं। वेई भारत के एचएस प्रणॉय या किदांबी श्रीकांत के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत कर सकते हैं। वेई ने कहा, मुझे उम्मीद है कि दर्शक स्टेडियम में आएंगे और सभी टीमों को सपोर्ट करेंगे। इससे उन्हें एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। मेरा मानना है कि यह मेरे करियर का आखिरी राष्ट्रमंडल खेल है और मैं इसमें इतिहास रचना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

यह भी पढ़े

Web Title-Commonwealth Games : Michelle Li will face challenge of PV Sindhu and Saina Nehwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commonwealth games, michelle li, pv sindhu, saina nehwal, sindhu nehwal, australia, gold coast, commonwealth games 2018, lee chong wei, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved