• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल : अनीश सहित ये 13 सितारे छाप छोडऩे को तैयार

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में 13 किशोर एथलीट ऐसे हैं, जो अपनी छाप छोडऩे को तैयार हैं। खेल जगत के इन उभरते सितारों में भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीश भानवाल का नाम भी शामिल है। अनीश 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं। अनीश ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का सोना अपने नाम किया था। भारत की ओर से राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले चार निशानेबाजों में शामिल अनीश अपने साथ राष्ट्रमंडल खेल गांव में अपनी किताबें भी लेकर आए हैं। उनके लिए सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के गणित प्रश्नपत्र के फिर से होने वाली परीक्षा की तारीख बाद की रखी है। ऐसे में वे राष्ट्रमंडल खेलों से वापस लौटने के बाद अपनी परीक्षा देंगे। इन उभरते सितारों में 17 वर्षीया ऑस्ट्रेलियाई एथलीट बेंदेरे ओबोया का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पिछले साल राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वे इस साल महिलाओं की 400 मीटर रेस स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। वे ऑस्ट्रेलिया की एथलेटिक टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया की इस एथलेटिक टीम में 18 वर्षीया रिले डे का नाम भी है। वे हमवतन ओबोया से 18 दिन बड़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई एथलेटिक्स ट्रायल में 100 मीटर और 200 मीटर रेस जीती थी। स्कॉटलैंड के 17 वर्षीय कैलेन लॉ राष्ट्रमंडल खेलों में अपने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। कैलेन के अलावा, स्कॉटलैंड की एक और उभरती सितारा इन राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रही हैं। 14 वर्षीया टोनी शॉ स्कॉटलैंड टीम की सबसे युवा सदस्य हैं। वे राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करेंगी। स्कॉटलैंड की इस 14 साल की पैरा-तैराक के नाम 14 राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं और वे यहां एस9-100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, एस9-100 मीटर फ्रीस्टाइल, एस9-100 मीटर बैकस्ट्रोक और एस10-200 मीटर व्यक्तिगत तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया की ॉद टर्मिनेटर नाम से लोकप्रिय महिला तैराक एरिआर्ने टिटमस 17 साल की हैं और उन्होंने अपने देश में हुए ट्रायल में 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा को जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पदक विजेता के रूप में प्रबल दावेदारी साबित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commonwealth Games : 13 young stars including Anish Bhanwala ready to make impression in gold coast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commonwealth games, 13 young stars, anish bhanwala, gold coast, shooter anish, commonwealth games 2018, cwg2018, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, cwg 2018
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved