• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : मनोज 69 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में

गोल्ड कोस्ट। भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज ने पुरुषों के अंडर-16 में 69 किलोग्राम भार वर्ग में तंजानिया के कासिम म्बुंडवाइक को 5-0 से पीटकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में 10 अप्रैल को मनोज का सामना ऑस्ट्रेलिया के टैरी निकोलस से होगा जिन्होंने अपने एक अन्य मुकाबले में स्विटजरलैंड के ताबिसो सेल्बी ड्लामिनी को 5-0 से रौंदा। मनोज ने इससे पहले राउंड-32 के मुकाबले में नाइजीरिया के ओसिता उमेह को मात देकर राउंड-16 में प्रवेश किया था जबकि तंजानियाई मुक्केबाज कासिम का यह पहला मुकाबला था। लेकिन वे अपने पहले राउंड में ही हारकर बाहर गए। इससे पहले भारत के मुक्केबाज हुसामुद्दीन मोहम्मद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हुसामुद्दीन ने पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में राउंड-16 में वनुआतु के बोई वारावारा को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में हुसामुद्दीन का सामना जाम्बिया के इवेरिस्तो मुलेंगा से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commonwealth Games (Boxing) : Manoj Kumar enter in quarter final of 69 kg. category
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commonwealth games, boxing, manoj kumar, enter in quarter final, 69 kg category, cwg 2018, gold coast, australia, indian boxer sarita devi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved