• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

सानिया-डोडिग से हारी बोपन्ना-दाब्रोवस्की की जोडी

मेलबोर्न। सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सानिया-डोडिग ने क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और गैब्रियला दाब्रोवस्की को 6-4, 3-6, 12-10 से मात दी। सानिया-डोडिग ने कांटे की टक्कर में दो मैच पॉइंट बचाए। बोपन्ना और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रियला ने 67 मिनट तक चले मुकाबले में कुछ अच्छे मौके गंवाए। इस हार के साथ ही बोपन्ना का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफर पूरी तरह से खत्म हो गया। वे पुरुष युगल में अपने नए जोड़ीदार पाब्लो कुएवास के साथ दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। सानिया भी महिला युगल में बारबोरा स्ट्रीकोवा के साथ क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब सानिया और क्रोएशिया के डोडिग का सामना लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस से हो सकता है।
सेमीफाइनल में पहुंचे स्टैन वावरिंका

[@ शाकिब अल हसन बने नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

यह भी पढ़े

Web Title-Australian Open : Sania-Dodig beat Bopanna-Gabriela to enter semifinal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australian open, grand slam tennis tournament, sania mirza, ivan dodig, rohan bopanna, gabriela dabrowski, semifinal, stan wawrinka, juan martin del potro, roger federer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved