सिंगापुर। भारत की महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को पांच देशों के एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ भारत ने फाइनल की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। भारत की ओर से पूनम रानी ने मैच का पहला गोल सातवें मिनट में किया। यह एक बेहतरीन फील्ड गोल था। इसके बाद दीपिका ने 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। भारत के तीन मैचों से सात अंक हो गए हैं।
इससे पहले भारत को जापान ने 2-2 की बराबरी पर रोका था और फिर भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया था। भारत ने मलेशियाई टीम को अपनी क्षेत्र में घुसने का एक भी अच्छा मौका नहीं दिया। इस मैच में भारत की रक्षापंक्ति के बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने मलेशिया को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिया।
यह भी पढ़े :भारत में धमाल मचाने में ये हैं टॉप-10 गेंदबाज
यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope