नई दिल्ली। करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट एक-दूसरे के पूरक बने हुए हैं। हालांकि धोनी ने साल 2014 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनके पास अब भी टी20 और वनडे टीम की कमान है।
35 वर्षीय धोनी की कप्तानी में भारत लिमिटेड ओवर के दोनों फॉर्मेट टी20 और वनडे में विश्व चैंपियन का खिताब अपने सिर पर सजा चुका है। कप्तानी के साथ धोनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं। धोनी के पास 90 टेस्ट, 278 वनडे और 71 टी20 मैच का अनुभव है। साथ ही धोनी के खाते में और भी कई उपलब्धियां भी हैं, लेकिन आज हम जिस रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं उसमें धोनी टॉप-10 की सूची में स्थान नहीं बना पाए।
किसी विकेटकीपर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी का 12वां नंबर है। धोनी ने 2010 में 13 टेस्ट में 41.61 के औसत से 749 रन बनाए थे, जिनमें चार अर्धशतक और एक शतक शुमार था। धोनी का इस दौरान टॉप स्कोर नाबाद 132 रन था।
आईए अब देखें टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में विकेटकीपरों के टॉप-10 प्रदर्शन :-
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope