किंग्सटन। लोकेश राहुल (158) के करियर के तीसरे शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 162 रनों की बढत प्राप्त हुई है। उसने मेजबान टीम की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी।
दिन का खेल खत्म होने तक उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 42 तथा रिद्धिमान साहा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोंनों के बीच छठे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 125 ओवरों का सामना किया है। भारत ने पहले दिन स्टम्प्स तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रनों पर नाबाद लौटे थे। भारत ने शिखर धवन (27) के रूप में एक विकेट गंवाया था।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope