• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

BCCI के दबदबे के बीच ICC आया बैकफुट पर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई का दबदबा बुधवार को एक बार फिर देखने को मिला। बीसीआई के कड़े विरोध के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली (टू टियर टेस्ट सिस्टम) के अपने विवादास्पद प्रस्ताव को वापस ले लिया। बीसीसीआई को इसके लिए श्रीलंका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश का समर्थन मिला था। आईसीसी के एक सूत्र के मुताबिक टू टियर टेस्ट सिस्टम के प्रस्ताव पर मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) की दुबई में दो दिवसीय बैठक के दौरान चर्चा हो सकती थी लेकिन चार सदस्यों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए उसे हटा दिया गया है। आईसीसी अब इस पूरे पहलू पर नये सिरे से गौर करेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-ICC withdraws two-tier test system proposal under pressure from BCCI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icc, two-tier test system proposal, pressure, bcci, bcci president anurag thakur, wicb, bangladesh, sri lanka, cec, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved