जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा संगठन में युवाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। अब इन युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन की रीति-नीति एवं कार्यक्रमों से जोड़ें, जिससे संगठन और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधायक एवं प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया के साथ बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर लोगों ने मटोरिया को प्रदेश महामंत्री तथा अशोक सैनी को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधायक मटोरिया द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र नोहर में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष मेहरून्निशा टाक, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope