जालोर। आहोर के निकटवर्ती सांकरणा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक युवक ने नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। मामला रात्रि का बताया जा रहा है। सवेरे फंदे से लटकते युवक को देखकर गांव वालों ने आहोर पुलिस थाना को सूचना दी। जिस पर थानाधिकारी बाबूसिंह राजगुरु जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त रामसीन थानान्तर्गत तवाव गांव निवासी प्रकाश सिंह राजपुरोहित (38) के रूप में की गई है। थानाधिकारी ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने लटकते शव को ढंक दिया है। परिजनों के आने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक प्रकाशसिंह का सांकरणा गांव निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक पहले महिला को भगाकर भी ले गया था। बाद में महिला वापस सांकरणा आ गई थी। उससे मिलने के लिए ही मृतक यहां आया होगा और उसी दरम्यान उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामला संदिग्ध भी हो सकता है। महिला के साथ प्रेम प्रसंग के चलते प्रकाश सिंह की हत्या भी हो सकती है। हो सकता है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया हो। जो भी हो अभी मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होने के बाद ही साफ़ हो पाएगा। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या करना ही लिखा है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope