आगरा। ताजमहल में शुक्रवार की सुबह एक युवक के ताजमहल में घुसने की कोशिश को सुरक्षा एजेंसिंयों ने नाकाम कर दिया है। देश के अतिसंवेदनशील स्मारकों के सूची में शामिल यह युवक शुक्रवार को ताजमहल में घुसने की कोशिश कर रहा था। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की गई कड़ी पूछताछ के बाद युवक ने अपना नाम परमेश्वरम बताया है। वह पुत्तूकोतई तमिलनाडु का रहने वाला है। मामले की जानकारी के मुताबिक परमेश्वरम ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास बनी दीवार के सहारे में ताजमहल में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दीवार पर मरम्मत का काम चल रहा है। यहां लगे पाइप के सहारे युवक ताजमहल की दीवार तक जा पहुंचा। [@ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इसी दौरान सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर पड़ गई। युवक को तुरंत पकड़ लिया गया। ताजमहल में प्रवेश के लिए दीवार पर चढ़ने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। युवक की तलाशी ली गई। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक ने बताया कि वह ताजमहल देखने के लिए आया था। उसके पास से एक पर्स और बैग मिला है। बैग में कपड़े मिले हैं। साथ ही युवक परमेश्वरम के पास से 29 जनवरी की चेन्नई से दिल्ली तक की साधारण टिकट मिली है।
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope