• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोली मारकर युवक की हत्या

young man murdered  by shot - Azamgarh News in Hindi

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के नकहिया चट्टी के पास नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम प्रधान को घर छोडऩे जा रहे उसके साथी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो जाने में कामयाब रहे। कुछ लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम सुधाकर सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र केदार सिंह है। वह जहानागंज थानाक्षेत्र के ही अहिरौली गांव के रहने वाले थे। वह अपने मित्र खानपुर के प्रधान सुनील सिंह को अपनी बाइक पर बिठा कर एक तेरही में गये हुये थे। वहां से वह ग्राम प्रधान को उनके घर जा रहे थे। वह दोनों नकहिया चट्टïी के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोकवा ली और प्रधान को गाली देकर भागने को कहा। प्रधान अभी बाइक से उतर ही रहे थे कि एक बदमाश ने सुधाकर सिंह के सीने में गोली मार दी और वहां से चल दिये। प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और गंभीररूप से घायल सुधाकर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। [@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-young man murdered by shot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: azamgarh, young man murdered by shot , young man murdered , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, azamgarh news, azamgarh news in hindi, real time azamgarh city news, real time news, azamgarh news khas khabar, azamgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved