शाहजहांपुर(जलालाबाद)। बीती रात रोड क्रास रहे एक युवक की गन्ना लदे टैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रेक्टर-ट्राली समेत चालक और उसके भाई को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अन्सुअर मैनपुरी जनपद के भोगाँव निवासी हसमुद्दीन(24) पुत्र बादशाह की ससुराल जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर में हैं। तीन दिन पहले हसमुद्दीन अपनी पत्नी परबीना के साथ ससुराल आया हुआ था। बीती रात करीब 9 बजे वह किसी काम से अपनी ससुराल से फरूखाबाद रोड़ से गुजर रहा था। इस दौरान पीछे से आये गन्ना लदे ट्रेक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसा होता देख आसपास के दुकानदारो ने ट्रेक्टर चालक यूनुस तथा उसके भाई हासिम निवासी मोहम्मदपुर नयागाँव को भागते समय पकड लिया। लोगो ने हादसे की जानकारी यूपी 100 डायल को दी। पुलिस के पहुँचने से पहले ही हसमुद्दीन ने दम तोड़ दिया।
जलालाबाद स्वास्थ केन्द्र पर लाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के ससुराल वाले भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। हसमुद्दीन की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। पत्नी परबीना का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope