कानपुर। बुरी नियत रखते हुए शनिवार को एक युवक अकेली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक ने महिला को चाकू मार घायल कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कल्यानपुर के आवास विकास सत्संग बिहार में रहने वाले एसके पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकला।
पति के जाने के बाद मंजू पाण्डेय दरवाजा बंद करके किचन में काम करने लगी। तभी इसकी जानकारी पड़ोसी युवक दिनेश उर्फ दीनू को हुई और उनके घर जा पहुंचा। बाहर दरवाजे की खटपट सुनकर भीतर से आई मंजू पाण्डेय ने गेट खोला और दिनू से कारण पूछा। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope