बिजनौर। जंगल गए पिता पुत्र पर अज्ञात बंदुकधारी बदमाशों ने हमला
कर दिया। हमले में पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो
गए। [@ प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है कुबेर का खजाना, पढ़कर रह जाएंगे हैरान]
घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोधस्वरूप कई घण्टे तक
एनएच-119 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई
शुरू कर दी है। चुनाव पूर्व हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी
हुई है। थाना शहर कोतवाली इलाके के गांव नयागांव निवासी संजय सिंह अपने पुत्र विशाल
के साथ जंगल के खेतों में पानी देने गए थे।
इसी दौरान एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने
उन पर अचानक हमला कर दिया जिसमे पुत्र की मौत हो गई। घायल पिता को उपचार के लिए जिला
चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मतदान और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस की भारी संख्या में तैनाती कर दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope