आजमगढ़।
एक युवक अपने ही अवैध असलहे से जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल
में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना निजामाबाद
थानाक्षेत्र के मदारडाड़ गांव की है। घायल युवक का नाम शम्भू उम्र 25 वर्ष पुत्र
मुलायम यादव है। वह इसी गांव का रहने वाला है।
हुआ
यह कि वह अपने कमरे में अवैध असलहा खोंस कर भोजन करने के लिए बैठा हुआ था। इसी
दौरान अचानक असलहे से ट्रिगर दब गया। ऐसे में गोली लगने से वह जख्मी हो गया।
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर गये जहां उसकी हालत
गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। ऐसी स्थिति में
परिजनों ने उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत
गंभीर बनी हुई है।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 417 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए
एके एंटनी के बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी ओमन चांडी की बेटी
Daily Horoscope