• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं ने रोकी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा

Women stopped BJP Parivartan Yatra - Hapur News in Hindi

जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे -9 पर आज सैकड़ो महिलाओ ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोक दिया। परिवर्तन यात्रा में मंत्री संजीव बाल्यान , संसद राजेंद्र अग्रवाल, संसद कवर सिंह तंवर, संसद भोला सिंह सहित और छोटे नेता भी मौजूद थे। आपको बता दे कि आगामी चुनाव के चलते भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और हापुड़ में भी आज भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकलनी है जैसे ही परिवर्तन यात्रा हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे -9 पर पहुंची तो गढ़ की रहने वाली सैकड़ो महिलाओ ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोक दिया। परिवर्तन यात्रा को रोकने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँच गयी। महिलाओं का कहना है की जब से पुराने नोट बंद किये हैं तब से फाइनेंस कंपनियां हम पर नए लाने का दबाव बना रही है। वही पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने इस यात्रा को रास्ता दिया। इस पूरे हंगामे के चलते करीब एक घंटे यात्रा लेट हो गई।

यह भी पढ़े

Web Title-Women stopped BJP Parivartan Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hapur, women stopped bjp parivartan yatra, bjp parivartan yatra, parivartan yatra, women stopped, women stopped bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hapur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved