मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा के दौरान एक
महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होते देख अमित शाह को भी अपना भाषण रोकना
पड़ा। दरअसल ब्रजलता नाम की एक महिला अपनी बात कहने के लिए मंच के करीब अमित शाह
के पास जाना चाहती थी लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसको जाने नहीं दिया। इसी बात से
वो आग बबूला हो गई।
महिला का कहना था कि नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए हुए तीन साल
होने जा रहे हैं। सत्ता में आऩे से पहले मोदी ने जब मथुरा में जनसभा की थी तो
सरकार बनने के बाद यमुना को साफ़ व स्वच्छ बनाने की बात कही थी लेकिन यमुना के लिए
कुछ नहीं किया।
अब कह रहे हैं कि यूपी में सरकार बना दो तब यमुना को निर्मल
करेंगे। उसने कहा कि अब यहां भाजपा की सरकार तभी बनेगी जब गंगा-यमुना साफ़ होगी।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope