अजमेर। कांग्रेस ने नोटबंदी का विरोध तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को महिला कांग्रेस ने यहां थाली बजाकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में थालियां लेकर बजाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी की समस्या के लिए 50 दिन का समय मांगा था लेकिन, आज तक कुछ भी सही नहीं हुआ है। देश-प्रदेश व गांव में लोग बेरोजगार हो गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं को उठाना पड़ा है। जिसने पाई-पाई बचाकर रखी थी। उस पाई-पाई को भी लेना दूभर हो गया है। इस निर्णय से नाराज महिलाओं ने सोमवार को कलक्टे्रट पर थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया है। सरकार को इस गलत फैसले के लिए जनता व महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। इस विषय को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा पूछे गए पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, जिला सेवादल प्रमुख शैलेंद्र अग्रवाल, अभिलाषा विश्नोई, अरुणा कच्छावा, रजनी कहार सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope