यमुनानगर। जिले के कस्बा बूडिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला आग से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में जिला के ट्रामा सैंटर में लाया गया। लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा बूडिया की रहने वाली महेंद्रों नामक महिला अपने घर पर अकेली रहती है। वह अपने पति को छोड चुकी है और उसके बच्चे भी उससे अलग रहते है। देर रात जब महेंद्रों अपने घर पर अकेली थी तो अचानक उसके चीखने की आवाज सुनकर आस पडोस के लोग उसके पास पहुंचे तो महेंद्रों आग में झुलस रही थी। हालाकि बताया तो यह जा रहा है महेंद्रों चूल्हे पर दूध गर्म करने के साथ साथ आग भी सेक रही थी। हालत को गंभीर मानते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया। जबकि पुलिस अब महिला के बयान लेने के लिए चंडीगढ गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope