पुणे। पुणे में कोलकाता की रहने वाली एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके ऑफिस से
सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। शहर में ऎसी
वारदात पांचवी बार हुई है।
हमले का शिकार हुई लडकी का नाम अंतरा दास (23) है। यह घटना उस समय हुई जब
वह फ्रेंड के घर जाने के लिए अपने ऑफिस से निकली थी। तभी हमलावर उसके पीछे
लग गया और मौका मिलते ही लडकी के सिर और गर्दन पर उसने चाकू से कई वार किए।
लडकी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
पुलिस शक के आधार पर अब युवती के एक कथित दोस्त की तलाश में जिसने उसको कुछ
दिन पहले ही प्रपोज किया था। युवती के परिजनों ने अपनी बेटी के एक दोस्त
संतोष कुमार पर भी संदेह जताया है और पुलिस से पूछताछ का आग्रह किया है।
अंतरा दास पुणे में केपजैमिनी में काम करती थी। फुटपाथ से होकर केएनबी चौक की तरफ जाते समय अंतरा पर हमला हुआ। जिस जगह उस
पर हमला हुआ उस जगह की स्ट्रीट लाइट बंद थी। वह मदद के लिए चिल्लाते हुए
भागी, लेकिन कोई नहीं आया। इसी दौरान वह मोटर साइकिल सवार सत्येंद्र
कृष्णानंद सिन्हा से टकरा गई। अंतरा की मदद करते हुए वह उसे नजदीकी
प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस
में रपट दर्ज कराते वक्त सिन्हा ने बताया कि हमलावर ने काले और नीले रंग की
धारीदार टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope