चूरू। अंचल में सर्दी फिर से सितमगर हो गई है। यहां दिन हो या रात, शीत लहर चलने के साथ पारा 8 डिग्री तक नीचे गिर कर फिर से जमाव बिन्दू पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते ग्रामीण इलाकों में बर्फ जम गई और फसलों में दिया गया पानी भी शीत लहर के चलते बर्फ में तब्दील हो गया। तेज सर्दी के अहसास ने लोगों को अलाव तापने पर मजबूर कर दिया। कश्मीर की वादियों को चीरकर आ रही उत्तरी ठंडी हवाओं ने चूरू के लोगों को ठिठूरने पर मजबूर कर दिया। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते जिले के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। शीत लहर के चलते सड़कों पर सर्दी का अघोषित कर्फ्यु लगा रहा। लोग जरूरी कार्यवश ही घरों से बाहर निकले। सडक किनारे लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में बर्फ जम गई। किसानों ने रात को फसलों को पानी दिया। वो मोटी बर्फ की चादर के रूप में दिखाई दिया। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
कृषि कानून : किसानों और केंद्र सरकार के बीच 10वें दौर की बैठक जारी, देखें तस्वीरें
किसानों की ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
गेमिंग इंडस्ट्री ने की ऑनलाइन स्किल गेम्स के लिए नीति आयोग के दिशा-निर्देशों की मांग
Daily Horoscope