• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार का पुतला फूंकेंगे कांग्रेसी

will burn effigy congress of BJP government - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अलोकतांत्रिक तरीके से हिरासत में लेने के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सर्किल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।
रेंक-वन पेंशन की मांग को लेकर गत दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पूर्व सैनिकों में से एक सैनिक के आत्महत्या करने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी वन उनके परिजनों से मिलने अकेले पहुंचे थे। वहां भाजपा सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने उन्हें दो बार हिरासत में लिया। भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं को अनुचित हिरासत में लेने के लिए पुलिस-प्रशासन का गलत इस्तेमाल करने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका जाएगा।


यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :गंगा से गांव के तालाब तक आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत, SEE 20 PIC

यह भी पढ़े

Web Title-will burn effigy congress of BJP government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: burn, effigy, congress, bjp, government, pcc, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved