जयपुर। रोडवेज में अब 191 पदों के बजाय 1700 पदों पर भर्ती होगी। इसमें करीब 800 पद ड्राइवर-कंडक्टर और 900 आर्टिजन ग्रेड द्वितीय और तृतीय के साथ जेईएन के होंगे। सरकार ने पहले रोडवेज को 191 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी थी। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने 1500 पदों पर भर्ती के लिए अलग से मांग रखी थी। इस पर सरकार ने सहमति जारी कर दी। इन पदों की भर्ती की मंजूरी अगले सप्ताह तक मिल जाएगी। इससे पहले रोडवेज 191 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था, लेकिन अब सभी पदों पर एक साथ भर्ती होगी। भर्ती के लिए रोडवेज प्रशासन ने चेन्नई की एक फर्म का चयन किया है। इस कंपनी को रोडवेज प्रशासन 182 रुपए प्रति कैंडीडेट का भुगतान करेगा। भर्ती संबंधित सूचना इसी माह जारी होने की उम्मीद है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope