• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

एसएमएस अस्पताल में होंगे 200 करोड़ के विकास कार्य : चिकित्सा मंत्री

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने मंगलवार सुबह 11 बजे एसएमएस हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने धन्वन्तरि आउटडोर में जाकर विभिन्न विभागों, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, आईसीयू सहित अन्य वार्डों का औचक दौरा कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय योजना के तहत सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों पर 200 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी।

वाटर कूलर लगाने के लिए विधायक कोष से 10 लाख स्वीकृत
सराफ सर्वप्रथम धन्वन्तरि आउटडोर पहुंचे और वहां मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने टॉयलेट सहित साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही अस्पताल के विभिन्न स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज में पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर खरीदकर लगाने के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपए की राशि मौके पर ही स्वीकृत की।
पंजीयन काउंटर बढ़ेंगे
500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-will be 200 crore Expenses in the development of SMS hospital: Medical minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health minister, kalicharan saraf, 200 crore, expenses, development, sms, hospital, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved