भीलवाड़ा। उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई, उसे भाजपा ने तीन साल में ही पूरा कर लिया। उन्होंने कांग्रेस के उन लोगों को आईना दिखाते हुए कहा जो लोग यह गीत गा रहे हैं कि भाजपा ने कुछ नहीं किया, वे लोग इस प्रदर्शनी को आकर देख लें। यह बात मंत्री ने भाजपा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों को लेकर भीलवाड़ा के नगर परिषद जिलास्तरीय समारोह के बाद पत्रकारों से कही। [@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]
समारोह में चिकित्सा शिविर, प्रदर्शनी, आमसभा के साथ ही निशक्तजनों को 3 ट्राईसाइकिलें भी वितरित की गईं। प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने मोली बंधन खोलकर किया। माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस हवा में बात करती है। उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope