• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब व्हाट्सअप से छेड़छाड़ रोकेंगी पुलिस

Whatsup now the police will prevent tampering - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार की सूचना व्हाट्सअप के माध्यम से पुलिस तक तत्काल पहुंचाई जा सकेगी। पुलिस द्वारा भी इस पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। गुरूवार को जिला पुलिस की अभिनव व्हाट्सअप सेवा ‘पुकार’ के शुभारम्भ अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विपिन कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी। महिला थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा रक्षा बंधन के पावन पर्व पर इस सेवा की शुरूआत कर महिलाओं को एक सौगात दी है। इस सेवा के माध्यम से व्हाट्सअप नंबर 8764852595 पर महिलाएं किसी भी अभद्र घटना की जानकारी दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। रक्षा बंधन के अवसर पर यह समाज में महिला सुरक्षा संदेश की सकारात्मक पहल है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने कहा कि व्हाट्सअप सेवा ‘पुकार’ पुलिस नियंत्रण कक्ष में तीन पारियों में चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी। इस नंबर पर सूचना आते ही तत्काल संबंधित थानाधिकारी को सूचित कर दिया जाएगा। महिला थानाधिकारी, इसके प्रभारी होंगे। उन्होंने कहा कि यह नंबर प्रत्येक महिला तक पहुंच जाएं, ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस पर आने वाली शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्हाट्सअप सेवा का विधिवत आगाज किया।

यह भी पढ़े

Web Title-Whatsup now the police will prevent tampering
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: whatsup, police, prevent, tampering in bikaner, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved