• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UP ELECTION: पढ़ें, आखिर क्यों अखिलेश के करिश्मे के सामने नतमस्तक हो गई कांग्रेस

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। कल तक 27 साल यूपी बेहाल का नारा देने वाली कांग्रेस अब सपा के साथ चुनाव लड़ रही है। इसे राजनैतिक मजबूरी कहें या फिर वजूद का सवाल? 27 सालों से बनवास काट रही कांग्रेस को आखिरकार चुनावी वैतरिणी पार करने के लिए अखिलेश जैसा खेवनहार मिल ही गया। कांग्रेस हाईकमान का यह फैसला अत्यंत समझदारी भरा है। या यूं कहें कि यूपी में जमीन तलाश रही कांग्रेस की अक्ल अब पूरी तरह से ठिकाने आ चुकी है। कांग्रेसी इस फैसले के जरिए 2019 लोकसभा चुनावों के लिए ताना-बाना बुनेंगे। दरअसल कांग्रेसियों ने अखिलेश के सामने नतमस्तक होकर दूर की कौड़ी खेली है। कांग्रेस यह उम्मीद करके चल रही है कि राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से बगावत कर अखिलेश पार्टी की परंपरागत पहचान से जब उबरेंगे तो सवर्ण वोटों का झुकाव उनकी ओर होगा और इसका फायदा वह गठबंधन के जरिए उठा ले जाएंगे। यही नहीं, बसपा की ओर खिसक रहे मुसलमानों का झुकाव भी इस गठबंधन की तरफ हो जाएगा। इससे भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनावों में धूल चटाने का मौका मिलेगा। कांग्रेस इस प्रकार के फैसलों से रिस्की गेम खेल रही है।

[@ UP Election : ऊंट किस करवट बैठेगा? सभी दल जातिगत समीकरण में उलझे!]

यह भी पढ़े

Web Title-whats man reason of congress sp alliance special report
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: whats, man, reason, congress, sp, alliance, special, report, hindi news, politics, up election, up election 2017, akhilesh yadav, rahul gandhi, priyanka, , news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved