चूरू। यहां सादलपुर इलाके में छेडख़ानी कर रहे मनचले को ओलंपियन कृष्णा पूनिया ने दौडक़र पकड़ा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कृष्णा डिस्कस थ्रो में 2012 लंदन ओलिंपिक में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं। पद्मश्री से सम्मानित कृष्णा राजस्थान कांग्रेस सचिव भी हैं। घटना के वक्त कृष्णा यहां की बहल रोड से जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने बंद रेलवे फाटक के पास डरी-सहमी लड़कियों को देखा। कृष्णा ने दो डरी-सहमी लड़कियों को देखा। जिन्हें कुछ बदमाश परेशान कर रहे थे। लड़कियां काफी देर से बदमाशों की छेडख़ानी का शिकार हो रही थीं। लेकिन, मनचलों को किसी ने कुछ नहीं कहा। कृष्णा ने लड़कियों से बात की तो वो रोने लगीं और घटना की पूरी जानकारी दी। कृष्णा ने गाड़ी से उतरकर इन मनचलों को ललकारा तो दो भाग खड़े हुए। इसके बाद तीसरे को कृष्णा ने दौड़ाया और करीब 50 मीटर पीछा करने के बाद पकड़ लिया। कृष्णा को सडक़ पर दौड़ता देख वहां भीड़ जमा हो गई। मनचले को पकडऩे की घटना के बाद वहां लोग जमा हो गए। उन्होंने भी मनचले को घेर लिया। कृष्णा ने पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में पुलिस आई और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। कृष्णा ने घटना के बाद लड़कियों को अपनी गाड़ी में बैठाया और उन्हें घर तक छोडक़र आईं। [@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope