• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जरूरतमंदों को दिए गर्म कपड़े

Warm clothing to the needy - Jhajjar News in Hindi

झज्जर। शहर की सामाजिक संस्था आप और हम सोसायटी ने रविवार को जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व अन्य सामान वितरित किया। सोसायटी द्वारा लाए गए गर्म कपड़े, जूते, जुराबे, दस्ताने आदि पाकर जरूरतमंद लोग सोसायटी सदस्यों का आभार व्यक्त करते दिखे। रविवार सुबह आप और हम के दर्जनों युवा सदस्य गर्म कपड़ों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की और निकल पड़े। रास्ते में जहां भी उन्हें ठंड से कांपता व्यक्ति दिखाई दिया सदस्यों ने बड़े स मान के काथ उस व्यक्ति को जरूरत के अनुसार वस्तुएं प्रदान की। सोसायटी प्रधान पवन अरोड़ा व सोसायटी के महासचिव विनीत पोपली ने बताया कि पिछले कई सालों से सोसायटी के सदस्य जरूरतमंद लोगों के लिए घर में रखे फालतू कपड़े, जूते आदि देकर हम कई जरूरतंमंदों की मदद कर सकते है। पोपली ने बताया कि सोसायटी के सदस्यों की मेहनत का ही परिणाम है कि लोग अब स्वेच्छा से अपने घरों में रखे अतिरिक्त कपड़े व अन्य सामान सोसायटी के कार्यालय में देकर जाते है, इसके अलावा सदस्य घर-घर जाकर भी सामान इकट्‌ठा करते है।
सोसायटी के सदस्य मेहनत करके इस सामान में से बेहतर सामान छांट कर जरूरतमंदों को वितरण करते है। इस मौके पर हर्ष डोगरा, विक्की जुनेजा, सतपाल, शंटी तलवार, अंकित अरोड़ा, अर्जुन चुघ, राजू आजाद, रोहित बतरा, धर्मेंद्र, तुषार शर्मा, सूर्यांश चावला, महेश टूटेजा, अमित सचदेवा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-Warm clothing to the needy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: warm clothing to the needy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhajjar news, jhajjar news in hindi, real time jhajjar city news, real time news, jhajjar news khas khabar, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved